
Vijayadashami 2022: हर साल विजयदशमी के मौके पर RSS संघ नागपुर में पूजा का कार्यक्रम आयोजित होता है। इस साल का कार्यक्रम इसलिए ख़ास है क्योंकि 97 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला चीफ गेस्ट को रैली में शामिल किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में पुरुष ही इस कार्यक्रम शामिल होते थे।
आपको बता दें कार्यक्रम में पर्वतारोही और हिमालय की चोटी पर पंहुचने वाली पद्मश्री संतोष यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शक्ति ही शांति और शुभ का आधार है। उन्होंने निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी पर अधिक जोर दिया। RSS प्रमुख ने कहा कि समाज में मंदिर पानी और श्मशान सबके लिए एक हो इस दिशा में काम करने की जरूरत है।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ को कैसे संबोधित किया
नागपुर के रेशमीबाग में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ को संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति ही शुभ और शांति का आधार है। मोहन भागवत ने महिलाओं की स्थिति पर अपने संबोधन में कहा कि हम उन्हें जगतजननी मानते हैं, लेकिन उन्हें पूजाघर में बंद कर देते हैं, ये ठीक नहीं है। मातृशक्ति के जागरण का कार्यक्रम अपने परिवार से प्रारंभ करना होगा, फैसला लेने में महिलाओं को भी साबित करना होगा।
मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। हमने लंका को उसके आर्थिक संकट में मदद की। यूक्रेन में अमेरिका और रूस की लड़ाई में हमने अपने हित को सबसे आगे रखा। मोहन भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में हम लगातार सफल होते जा रहे है और स्वावलंबी होते जा रहे हैं।
RSS संघ की स्थापना कब हुई?
गौरतलब है, साल 1925 में दशहरे के दिन ही नागपुर में डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के द्वारा संघ की स्थापना की गई थी। इस दिन देश भर में संघ से जुड़े कार्यकर्ता पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन करते है। 1940 में बलिराम हेडगेवार ने मृत्यु से पहले कहा जिस दिन नगरों में तीन और गांवों में एक प्रतिशत स्वयंसेवक होंगे, उस दिन राष्ट्र परमवैभव पर पहुँच जाएगा। वह कहते थे संघ कुछ नही करेगा, किन्तु स्वयंसेवक सब कुछ करेगा।
READ MORE: Vijayadashami 2022: RSS की दशहरा रैली में पहली बार शामिल हुई महिला चीफ , टूटी 97 साल पुरानी परंपराDU passing marks criteria 2022 for every candidate that you should definitely know about.
Jhalak Dikhhla jaa 10 Promo: Popular celeb Mr. Faisu sets stage on fire.
Delhi best cheap market like sarojini nagar part2 you should definitely know about.
Read more: Vijayadashami 2022: RSS की दशहरा रैली में पहली बार शामिल हुई महिला चीफ , टूटी 97 साल पुरानी परंपरा FOLLOW US ON: Vijayadashami 2022: RSS की दशहरा रैली में पहली बार शामिल हुई महिला चीफ , टूटी 97 साल पुरानी परंपरा